पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
- रोशनी सिंह
वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा थाना कैण्ट, शिवपुर एवं लालपुर पांडेयपुर में अर्दली रूम किया गया। इस दौरान थानों की कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही जनसुनवाई एवं शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पुलिस व्यवस्था में आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।


