NEWSUttar Pradesh

डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने थाना स्वरूपनगर का किया आकस्मिक निरीक्षण

  • दीपक कुमार

कानपुर नगर। दिनांक 28.02.2026 को पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना स्वरूपनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना स्तर पर व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, समग्र व्यवस्था तथा पेयजल, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता परखी गई। पुलिस बैरक की स्थिति और कर्मचारियों को उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। आगंतुक कक्ष में बैठने की व्यवस्था, जनसुनवाई की प्रक्रिया तथा आमजन से पुलिस के व्यवहार की समीक्षा की गई।

महिला हेल्प डेस्क/मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली और संबंधित अभिलेखों का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। मालखाना एवं जब्त सामान के रख-रखाव की स्थिति, थाना अभिलेखों व रजिस्टरों की अद्यतनता तथा कंप्यूटर कक्ष में ऑनलाइन कार्य की प्रगति भी जांची गई। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और निगरानी व्यवस्था का परीक्षण किया गया।

शस्त्रागार में उपलब्ध शस्त्र-कारतूस, दंगा-रोधी उपकरणों तथा दस्ता की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त लंबित प्रार्थना-पत्रों, विवेचनाओं, गश्त व्यवस्था और अपराध नियंत्रण संबंधी कार्यवाही की प्रगति पर विशेष जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी सेंट्रल ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए थाना कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने तथा लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण को सुनिश्चित करने पर बल दिया।

Related Articles

Back to top button