NEWSUttar Pradesh

होलिका दहन पर कानून-व्यवस्था के मद्देनज़र मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में रूट मार्च

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। होलिका दहन के शुभ अवसर पर 2 मार्च 2026 को कानून एवं व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अर्चना तथा सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज ने पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से रूट मार्च किया।

अधिकारियों ने मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों—चमनगंज, बेकनगंज, अनवरगंज और बजरिया—में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने निर्देशित किया कि त्योहार के दौरान सतर्कता, प्रभावी गश्त और आपसी समन्वय बनाए रखा जाए, ताकि होलिका दहन का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Related Articles

Back to top button