HomeNEWS39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर में परेड आयोजित, सेनानायक नैपाल सिंह ने किया...

39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर में परेड आयोजित, सेनानायक नैपाल सिंह ने किया निरीक्षण

आरक्षियों व रिक्रूट्स के टर्नआउट, बैंड व आरटीसी बैरक का किया गया निरीक्षण

  • रोशनी सिंह

मीरजापुर। 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर में आज दिनांक 10.04.2026 को वाहिनी परेड ग्राउंड पर नियमित परेड का आयोजन किया गया। परेड में नैपाल सिंह की उपस्थिति में आरक्षियों एवं रिक्रूट आरक्षियों के टर्नआउट का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान वाहिनी बैंड का भी निरीक्षण किया गया तथा परेड की अनुशासन एवं व्यवस्था का अवलोकन किया गया।

इसके पश्चात सेनानायक द्वारा आरटीसी बैरक एवं ड्यूटी दल मेस का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस अवसर पर सूबेदार सैन्य सहायक/आरटीसी प्रभारी मनोज कुमार सिंह, सहायक शिविरपाल राहुल सिंह, उपनिरीक्षक परिवहन शाखा शिवरतन सिंह, पीसी सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments