NEWSUttar Pradesh
कानपुर में भाजपा: बी.एल. संतोष के आगमन और मतदाता पुनरीक्षण अभियान की तैयारी बैठक

- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। महानगर में 19 नवंबर 2025 को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष के प्रस्तावित आगमन को लेकर आज भाजपा क्षेत्रीय मुख्यालय में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और समन्वय पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
साथ ही, आज जिला कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल और जिला अध्यक्ष श्री शिवराम सिंह के नेतृत्व में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की मॉनिटरिंग की गई। दोनों नेताओं ने अभियान की प्रगति का जायजा लिया और सुनिश्चित किया कि सभी ज़रूरी कार्य समय पर पूरे हों।



