- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। कानपुर पुलिस शहर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त कर रही है। गश्त के दौरान पुलिस टीमें संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन चेकिंग करती हुई सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रही हैं।

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आमजन से संवाद स्थापित कर पुलिस सुरक्षा के प्रति विश्वास को बढ़ा रही है। अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।


