NEWSUttar Pradesh

पनकी: ऑयल सीड मील में गैस भरने से चार श्रमिकों की मौत

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। थाना पनकी क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया साइट-2 स्थित एक ऑयल सीड मील में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। प्लांट में कुल सात कर्मचारी मौजूद थे। इनमें से तीन बाहर चले गए थे, जबकि चार श्रमिक अंदर ही काम कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, रात में खाना खाने के बाद चारों ने कमरे के भीतर कोयला जलाकर खुद को अंदर से बंद कर लिया। कमरे में किसी तरह की वेंटिलेशन व्यवस्था नहीं थी। कोयले के धुएं से बनी कार्बन मोनोऑक्साइड गैस धीरे-धीरे कमरे में भरती रही, जिसकी चपेट में आकर सभी चारों युवक सोते समय ही दम घुटने से मौत के शिकार हो गए।

सुबह जब उनके साथी दरवाजा खुलवाने पहुंचे तो वह अंदर से बंद मिला। किसी तरह खोलने पर चारों कर्मचारी बेहोश अवस्था में पड़े मिले, जिन्हें जांच में मृत घोषित कर दिया गया।

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पूरी कर ली है। पुलिस ने बताया कि आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही फैक्ट्री प्रबंधन से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

Related Articles

Back to top button