NEWSUttar Pradesh

थाना अरौल में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जागरूकता व चेकिंग अभियान, महिलाओं की सुरक्षा पर खास जोर

  • अजय सिंह

कानपुर नगर। आज 20 नवंबर 2025 को थाना अरौल की मिशन शक्ति एवं एंटी-रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के तहत कस्बा अरौल क्षेत्र में व्यापक जागरूकता और चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा एवं स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर — 1090, 1076, 1098, 112, 181 — की जानकारी दी। इसके साथ ही UPCOP ऐप की सुविधाओं, सोशल मीडिया सुरक्षा (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया, जिनमें शामिल हैं:

  • सामूहिक विवाह योजना
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
  • निराश्रित महिला पेंशन योजना
  • कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम
  • घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम

एंटी-रोमियो टीम ने क्षेत्र में सतत गश्त करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की तथा आवश्यक चेतावनी भी दी।

इसके अलावा, मिशन शक्ति टीम ने अरौल रेलवे स्टेशन पर मौजूद युवाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।
स्कूली छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया अकाउंट्स की सुरक्षा के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन प्रक्रिया भी समझाई गई।

Related Articles

Back to top button