NEWSUttar Pradesh

कानपुर नगर: डीसीपी पश्चिम द्वारा थाना पनकी का वार्षिक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था मजबूत बनाने के दिए निर्देश

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। आज दिनांक 26 नवंबर 2025 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी द्वारा थाना पनकी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का व्यापक मूल्यांकन किया और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए।

डीसीपी पश्चिम ने अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा सभी संवेदनशील बिंदुओं पर सतर्क निगरानी, सक्रिय बीट पेट्रोलिंग एवं नियमित चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति डेस्क सहित सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। डीसीपी ने महत्वपूर्ण रजिस्टरों, अभियोजन संबंधी दस्तावेजों तथा सुरक्षा उपायों की विस्तृत रूप से जांच की।

निरीक्षण उपरांत पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने थानाध्यक्ष एवं समस्त पुलिस स्टाफ को निम्न निर्देश प्रदान किए:

➡️ थाने में आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील, शालीन और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।
➡️ सभी अभिलेखों—रोजनामचा, विवेचना रजिस्टर, मालखाना आदि—का सुव्यवस्थित संधारण किया जाए।
➡️ लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्ष रूप से निस्तारित किया जाए।
➡️ महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय, संवेदनशील और प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।
➡️ थाना परिसर में साफ-सफाई, अनुशासन और बेहतर व्यवस्था बनाए रखी जाए।
➡️ वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं एनबीडब्ल्यू की तामीली को गति प्रदान की जाए।
➡️ शस्त्रागार एवं हवालात का नियमित निरीक्षण करते हुए सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
➡️ क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों व स्थलों की नियमित चेकिंग तथा विशेष अभियानों को तेज किया जाए।

निरीक्षण शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ और अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Back to top button