NEWSUttar Pradesh
शिवराजपुर पुलिस की साइबर जागरूकता टीम ने आइडियल पब्लिक स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान

- अजय सिंह
कानपुर नगर। थाना शिवराजपुर की साइबर जागरूकता टीम एवं मिशन शक्ति टीम ने आज आइडियल पब्लिक स्कूल, शिवराजपुर में छात्रों और स्टाफ को साइबर अपराध एवं नए कानूनों के बारे में जागरूक किया। टीम ने कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी और सतर्क रहने की अपील की।
कार्यक्रम में दी गई मुख्य सावधानियाँ
- OTP किसी के साथ साझा न करें — बैंक, पुलिस या किसी ऐप का कर्मचारी कभी OTP नहीं मांगता।
- संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें — अज्ञात लिंक से डेटा चोरी या आर्थिक नुकसान हो सकता है।
- सोशल मीडिया पर सीमित जानकारी साझा करें — मोबाइल नंबर, पता, जन्मदिन जैसी निजी जानकारी सार्वजनिक न करें।
- मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें — अक्षर, अंक और विशेष चिन्हों वाला पासवर्ड सुरक्षित माना जाता है।
- पब्लिक Wi-Fi से सावधान रहें — बैंकिंग या अन्य महत्वपूर्ण लेनदेन पब्लिक नेटवर्क पर न करें।
- अज्ञात कॉल/मैसेज से सतर्क रहें — “इनाम मिला”, “KYC अपडेट करें” जैसे संदेशों पर भरोसा न करें।
- लेनदेन की नियमित निगरानी करें — बैंक स्टेटमेंट और UPI हिस्ट्री समय-समय पर जांचें।
- बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में शिक्षित करें — अजनबियों से चैट न करें और निजी जानकारी साझा न करें।
- साइबर अपराध की तुरंत रिपोर्ट करें — cybercrime.gov.in या हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
- सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — थोड़ी सावधानी बड़ी आर्थिक हानि से बचा सकती है।
- साइबर अपराध का शिकार होने पर फोन/डिवाइस न छेड़ें — कुछ भी डिलीट न करें, डेटा/इंटरनेट ऑफ कर तुरंत साइबर सेल/थाना से संपर्क करें।

महत्वपूर्ण संपर्क नंबर
- साइबर हेल्पलाइन: 1930
- शिकायत पोर्टल: cybercrime.gov.in
पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के CUG नंबर:
- थाना साइबर क्राइम: 7839863374, 7839876675
- साइबर सेल पश्चिम जोन: 7839863270
- थाना शिवराजपुर: 9454403750
पुलिस की अपील
पुलिस ने लोगों से जागरूक नागरिक बनने और साइबर अपराध से खुद व परिवार को सुरक्षित रखने की अपील की।



