भाजपा ने वार्ड स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित करने का अभियान शुरू किया

- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। आज प्रमिला सभागार में SIR (मतदाता पुनरीक्षण) को लेकर एक अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, माननीय महापौर प्रमिला पांडे, और पार्षद दल के नेता नवीन पंडित उपस्थित रहे।
बैठक में दिए गए निर्देश
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सभी पार्षदों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने वार्डों में भाजपा हेल्प डेस्क स्थापित करें। इन हेल्प डेस्क के माध्यम से आम जनता को मतदाता पुनरीक्षण फॉर्म भरने में सहायता प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य अवैध निवासी, रोहिंग्या और बांग्लादेशी मतदाताओं को मतदाता सूची से बाहर करना और एक त्रुटिरहित मतदाता सूची का निर्माण करना है, जिससे सशक्त लोकतंत्र को बढ़ावा मिले।
महापौर प्रमिला पांडे ने कहा कि “कानपुर हमारा है और हम कानपुर के हैं। जनता हमारा परिवार है। भाजपा हर परिस्थिति में जनता के साथ है।” उन्होंने सभी पार्षदों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस अभियान को 4 दिसंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में उपस्थित पार्षद
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि बैठक में कुल 45 पार्षद उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से सौरव देव, कौशल मिश्रा, आनंद शुक्ला, विद्या वर्मा, विजय गौतम, अनुभव शुक्ला, गोलू आलोक पांडे, विकास जायसवाल, अखिलेश बाजपेई, मनीष मिश्रा, वीरेंद्र चौहान, गुंजन शर्मा, पवन पांडे, घनश्याम गुप्ता, नीरज रक्सेल, धीरू त्रिपाठी, अनिल यादव, विकास साहू, नीरज कुरील, रामनारायण आदि शामिल थे।
बैठक का उद्देश्य न केवल मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है, बल्कि जनता में यह संदेश देना भी था कि भाजपा हमेशा उनके साथ है और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कदम उठा रही है।



