NEWSUttar Pradesh

एसआईआर अभियान: भाजपा करेगी रेड जोन बूथों को ग्रीन जोन में बदलने का काम

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री और कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी एम. एल. सी. अनूप गुप्ता ने आज गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित और विधायक सुरेंद्र मैथानी के साथ सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

जनता से किया आग्रह

अनूप गुप्ता ने नागरिकों से अपने-अपने फॉर्म बी. एल. ओ. (BLO) के पास शीघ्र जमा करने का निवेदन किया। उन्होंने बताया कि भाजपा रेड जोन मंडलों और वार्डों को चिन्हित कर, जहां अभी तक फॉर्म जमा नहीं हुए हैं, वहां एसआईआर हेल्प डेस्क स्थापित करेगी। इन हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को उनके फॉर्म जल्दी से जल्दी जमा कराने में सहायता दी जाएगी।

मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान का महत्व

अनूप गुप्ता ने कहा कि यह अभियान केवल नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया नहीं है। यह अवैध, दोहरे और त्रुटिपूर्ण मतदाताओं की पहचान कर मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उनका कहना था कि इस प्रक्रिया से एक स्वस्थ और सुदृढ़ लोकतंत्र स्थापित होगा।

रेड जोन से ग्रीन जोन में बदलाव

भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से रेड जोन बूथों को ग्रीन जोन बूथों में बदलने का काम करेगी। यह अभियान मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और जनता में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

केंद्रित बूथ अभियान

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि अनूप गुप्ता ने पनकी मंडल के सिटी मॉडल स्कूल बूथ नंबर 126 से 132, राम लला मंडल बूथ नंबर 47 से 69, और लाजपत नगर मंडल बूथ नंबर 172 से 180 तक घर-घर जाकर जनता से फॉर्म जमा कराने का आग्रह किया।

उपस्थित प्रमुख नेताओं और पार्षद

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जन्मेजय सिंह, अभिनव दीक्षित, अवधेश सोनकर, सतेंद्र पांडेय, दीपक शुक्ला, अजय राय, ललित उपाध्याय, पार्षद विनय शुक्ला, पार्षद आरती त्रिपाठी, किरन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button