कानपुर देहात बार एसोसिएशन में डॉ. अंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित

- विवेक कुमार
कानपुर देहात। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कानपुर देहात के जनपद न्यायालय परिसर स्थित झंडा पार्क में जिला बार एसोसिएशन द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने की, जबकि संचालन कौशल कुमार गौतम ने किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता होने के साथ-साथ समाज सुधारक और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे। उन्होंने दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया।
उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर 32 डिग्रियों के धारक और नौ भाषाओं के ज्ञाता थे तथा समाज में समानता स्थापित करने के लिए उन्होंने अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए, जो उन्हें सदैव यादगार बनाते हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत में अधिवक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
गोष्ठी में प्रमुख रूप से रामसनेही कुशवाहा, राधेश्याम कटियार, रमेश चंद्र सिंह गौर, अमर सिंह भदौरिया, बलराम सिंह, विश्वनाथ सिंह, दुर्गेश चंद्र, सर्वेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, जितेंद्र बाबू, अजीत यादव, आशुतोष, अवधेश निर्मल, अदीप, ज्योति सिंह, रईस कुरैशी, अमन संखवार, बृज कुमार, हिमांशु, सर्वेश कुमार, लोकेश राज, मुस्तकीम सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।



