कानपुर: सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन और कृतित्व राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के पश्चात 565 रियासतों का भारत संघ में विलय कर सरदार पटेल ने अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। विकसित भारत के संकल्प की प्राप्ति हेतु उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सतेंद्र पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा, अनुपम मिश्रा, सीमा एमबीए, दीपक सिंह, रोहित साहू, किरण तिवारी, सुनीता गौड़, विधि राजपाल, पूनम कंवर, लवली सक्सेना, राजन तिवारी, सुमन सक्सेना, रवि पांडे, अनिरुद्ध सेंगर, यश जायसवाल, मनोज अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



