NEWSUttar Pradesh

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के इटावा आगमन पर एडीजी आलोक सिंह व डीआईजी कानपुर रेंज ने किया स्वागत

  • दीपांशु कुमार

इटावा। भारत के मुख्य न्यायाधीश श्री सूर्यकांत महोदय के जनपद इटावा आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह एवं डीआईजी कानपुर रेंज द्वारा मुख्य न्यायाधीश का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा एवं यातायात की समुचित व्यवस्थाएं की गई थीं। पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी की गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मुख्य न्यायाधीश के प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक समन्वय स्थापित किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

मुख्य न्यायाधीश के आगमन को जनपद के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए अधिकारियों ने कहा कि इससे न्यायिक एवं प्रशासनिक समन्वय को और मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button