NEWSUttar Pradesh

थाना अरमापुर में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को सुरक्षा व कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। कानपुर नगर के थाना अरमापुर क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।

टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 1076, 1098, 112 और 181 के उपयोग के बारे में बताया गया। साथ ही UPCOP ऐप के माध्यम से मिलने वाली जन सुविधाओं की जानकारी दी गई।

इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म—व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम—के जरिए पुलिस से संपर्क करने के तरीकों की भी जानकारी साझा की गई।

अभियान के दौरान राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना के साथ-साथ कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम और घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया।

Related Articles

Back to top button