निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं

- पूजा परिहार
झांसी (गुरसराय)|
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मंडलीय) महिला व्यापार मंडल के तत्वावधान में तथा यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से विकास खंड कार्यालय, गुरसराय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जांच की गई। साथ ही जनरल फिजीशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं दंत चिकित्सक द्वारा रोगियों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संरक्षक एवं मंडलीय चेयरमैन अशोक जैन तथा प्रदेश चेयरमैन महेंद्र मयूर जैन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री एवं मंडलीय अध्यक्ष डॉ. ऊषा सचान ने की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं और सामाजिक दायित्व निभाने की दिशा में एक सराहनीय पहल हैं।
कार्यक्रम में युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ‘जीतू’, मंडलीय अध्यक्ष अभिनाश द्विवेदी ‘बब्बल महाराज’, मंडलीय महामंत्री अनिल अंचल जैन, जिला चेयरमैन नरेश गुप्ता ‘राजू रक्सा’ सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
शिविर के दौरान कोषाध्यक्ष श्रीमती संजू, श्रीमती किरण लाल, मीनू सोनी, कुसुम साहू, सकून घोष, विनीता मिश्रा, सुमन सिंह, प्रीति मिश्रा, अंचल जैन सहित अनेक महिलाएं एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शिविर के समापन पर मंडलीय अध्यक्ष डॉ. ऊषा सचान द्वारा यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की चिकित्सा टीम एवं सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।



