NEWSUttar Pradesh

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन व जन शक्ति वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर, 10 लोगों ने किया रक्तदान

  • निखिल गुप्ता

फतेहपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और बसंत पंचमी के अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन एवं जन शक्ति वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 10 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन पूर्व सदर विधायक विक्रम से ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के पश्चात सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के उपाध्यक्ष शोभित सिंह ने मुख्य अतिथि को बैज और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

यह रक्तदान शिविर श्री लोक विहार कॉलोनी स्थित पूर्व सदर विधायक के कार्यालय में आयोजित किया गया। शिविर का संचालन जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र, फतेहपुर की टीम द्वारा किया गया।

जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र के माध्यम से आयोजित शिविर में 8 रक्तदाताओं— करण चौधरी, सुयश, कप्तान, रामू, शिवा, रणधीर और विनय—ने रक्तदान किया। वहीं मानस रक्तकेंद्र के माध्यम से 2 रक्तदाताओं आरती और सारांश ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से शोभित सिंह, राजेश मौर्य और गुरमीत सिंह उपस्थित रहे। जन शक्ति वाहिनी की ओर से जिलाध्यक्ष शिवानी राजपूत सहित अभिषेक शुक्ला, उत्कर्ष, राहुल मिश्रा, हेमंत यादव, सरिता देवी, शुभम, राजा सिंह, आदित्य पांडेय और नितिन अग्निहोत्री मौजूद रहे।

इसके अलावा जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र की टीम से डॉ. अभिषेक, दिव्या वर्मा, संतोष राजपूत, अखिलेश, पूजा तिवारी और अजय यादव, मेडिकल कॉलेज के छात्र सौम्या, प्रतिष्ठा, अनूप और विनीत तथा मानस रक्तकेंद्र की टीम से अमन यादव और अनामिका भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

आयोजन के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने नियमित रक्तदान के महत्व पर जोर दिया और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button