पुलिस आयुक्त ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

- प्रियंका द्विवेदी
कानपुर नगर। दिनांक 30 जनवरी 2026 को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने प्रत्येक प्रकरण की वस्तुस्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

पुलिस आयुक्त महोदय ने सभी शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
जनशिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता देने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक फरियादी को सम्मानपूर्वक सुना जाए और उसे उचित समाधान प्रदान किया जाए, ताकि आम नागरिकों का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।



