NEWSUttar Pradesh

कानपुर में ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीट’ आयोजित, केंद्रीय बजट 2026 पर हुआ संवाद

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। मोदी सरकार के केंद्रीय बजट 2026 को जन-जन तक पहुंचाने और उसके जनहितकारी प्रावधानों पर सकारात्मक संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश द्वारा “सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीट” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में संपन्न हुआ।

सम्मेलन को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गौरव भाटिया ने संबोधित किया। उन्होंने केंद्रीय बजट 2026 के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए इसे विकासोन्मुखी और जनकल्याणकारी बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने और समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने की। अपने संबोधन में उन्होंने सोशल मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सरकार की नीतियों और योजनाओं की सही जानकारी आमजन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

बैठक में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूब ब्लॉगर्स और विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े सक्रिय प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान केंद्रीय बजट 2026 के विभिन्न आयामों, विकास योजनाओं और जनहितकारी प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य बजट से संबंधित तथ्यों को सरल भाषा में समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाना तथा सकारात्मक जनसंवाद को बढ़ावा देना रहा।

Related Articles

Back to top button