NEWSUttar Pradesh

वाराणसी: यातायात पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स संग गोष्ठी आयोजित

  • रोशनी सिंह

वाराणसी। यातायात पुलिस लाइन स्थित सभागार में मोहित अग्रवाल द्वारा पुलिस पेंशनर्स के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के साथ संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं व सुझावों पर चर्चा करना रहा।

गोष्ठी के दौरान पेंशनर्स ने अपने सेवा काल के अनुभव साझा किए तथा विभागीय व्यवस्थाओं, पेंशन संबंधी विषयों और कल्याणकारी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।

मोहित अग्रवाल ने सभी पेंशनर्स का सम्मान करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में उनका योगदान अमूल्य है और उनके अनुभव वर्तमान पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पेंशनर्स से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित पेंशनर्स के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।

Related Articles

Back to top button