पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

- ज्योति सिंह
कानपुर नगर। दिनांक 13 फरवरी 2026 को पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल ने अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान नागरिकों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उन्होंने प्रत्येक प्रकरण की वस्तुस्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और सतत निस्तारण के लिए पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समयसीमा के भीतर वैधानिक एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पुलिस आयुक्त ने जनशिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फरियादी को सम्मानपूर्वक सुना जाए और उसे उचित समाधान उपलब्ध कराया जाए, ताकि आम नागरिकों का पुलिस व्यवस्था के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।



