NEWSUttar Pradesh

कानपुर में ‘हिन्दुस्तान डबलोथॉन’ का आयोजन, दौड़ और साइक्लिंग से फिटनेस का दिया संदेश

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। दिनांक 14 फरवरी 2026 को कानपुर नगर में ‘हिन्दुस्तान डबलोथॉन’ के तहत दौड़ और साइक्लिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत किदवई नगर स्थित संजय वन से हुई, जिसका शुभारंभ पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने हरी झंडी दिखाकर किया।

आयोजन का उद्देश्य नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम के प्रति प्रेरित करने, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने की जागरूकता बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण और ‘फिट इंडिया’ अभियान को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में शहर के विभिन्न वर्गों—युवा, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठन, संस्थान और गणमान्य नागरिकों—ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इस अवसर पर संदेश दिया गया कि साइक्लिंग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण और सतत परिवहन को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम भी है।

आयोजन के सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध तथा यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई। संबंधित अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए, जिससे यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रही।

Related Articles

Back to top button