HomeNEWSउन्नाव में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण, एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने ली...

उन्नाव में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण, एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने ली सलामी

  • विशाल कुमार

उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री जय प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। यह परेड 20 फरवरी 2026 को पुलिस लाइन में आयोजित हुई, जिसमें रिक्रूट आरक्षी, पुलिस लाइन का बल तथा विभिन्न कार्यालयों और थानों में तैनात पुलिसकर्मी शामिल रहे।

परेड निरीक्षण के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पीआरवी, मेस, बैरक सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय प्रशिक्षु आईपीएस श्री संचित शर्मा और क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती विनी सिंह भी उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments