HomeNEWSअपर पुलिस आयुक्त ने किया थाना कल्याणपुर का औचक निरीक्षण

अपर पुलिस आयुक्त ने किया थाना कल्याणपुर का औचक निरीक्षण

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। दिनांक 20 फरवरी 2026 को अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा ने थाना कल्याणपुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली और अभिलेखों की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की।

महोदय ने साइबर डेस्क, CCTNS कार्यालय तथा थाना परिसर का भ्रमण कर लंबित प्रकरणों और साइबर शिकायतों की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम कपिल देव सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के अंत में थाना परिसर की स्वच्छता बनाए रखने और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments