NEWSUttar Pradesh

होली व ईद से पहले पुलिस सतर्क, कर्नलगंज व कोहना क्षेत्र में पैदल गश्त

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। आगामी पर्व होलिका दहन, होली एवं ईद को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में 21 फरवरी 2026 को सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज अमित चौरसिया ने थाना कर्नलगंज व थाना कोहना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।

गश्त के दौरान वीआईपी रोड, रैना मार्केट और कंपनी बाग सहित अन्य प्रमुख स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने भीड़-भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

इस दौरान संबंधित थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने सघन चेकिंग अभियान चलाने और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया।

पुलिस प्रशासन के अनुसार सेन्ट्रल जोन के अन्य थानों में भी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया है। साथ ही त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button