NEWSUttar Pradesh
सम्पूर्ण समाधान दिवस: तहसील मैथा में डीएम व एसपी ने सुनी जनसमस्याएं

- विवेक कुमार
कानपुर देहात। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मैथा में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने फरियादियों व आमजन की समस्याएं सुनीं।

अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान राजस्व, पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को निर्धारित समय सीमा में निपटाने के निर्देश दिए गए।



