HomeNEWSकानपुर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

कानपुर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। दिनांक 23 फरवरी 2026 को अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा के निर्देशन में कानपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव और अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अर्चना सिंह ने किया।

सेन्ट्रल जोन के अंतर्गत थाना बेकनगंज, अनवरगंज, स्वरूपनगर और नजीराबाद क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने विशेष रूप से तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, दोपहिया चालकों द्वारा हेलमेट का प्रयोग न करने, वाहनों पर अवैध ब्लैक फिल्म लगाने तथा एचएसआरपी (HSRP) नंबर प्लेट न होने जैसे मामलों में चालान एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की।

चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करते हुए सुरक्षित, अनुशासित और जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाने की अपील भी की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments