HomeNEWSIIMA का वाराणसी में विस्तार, नई शाखा का गठन; पदाधिकारियों का सर्वसम्मति...

IIMA का वाराणसी में विस्तार, नई शाखा का गठन; पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन

  • रोशनी सिंह

वाराणसी। जनवरी माह की सफलता के बाद फरवरी माह भी इंडियन इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (IIMA) परिवार के लिए उपलब्धियों भरा रहा। संगठन के विस्तार की दिशा में 22 फरवरी 2026 को वाराणसी में IIMA की नई शाखा का गठन एवं चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से संपन्न हुई, जिसमें प्रमुख पदों पर निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया—

  • अध्यक्ष: डॉ. शिवानन्द
  • उपाध्यक्ष: डॉ. प्रज्ञा सिंह
  • सचिव: डॉ. प्रणव नन्दन त्रिपाठी
  • कोषाध्यक्ष: डॉ. अभिनव सिंह

संगठन ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में वाराणसी शाखा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी और चिकित्सा क्षेत्र में जनसेवा के कार्यों को और गति मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments