स्व. शाकिर अली की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

- अखिलेश कुमार
देवरिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रद्धेय स्वर्गीय शाकिर अली की छठवीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक निवास ग्राम करजहाँ (बैतालपुर), देवरिया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रामानन्द यादव और राजेश रावत (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष) ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम के आयोजक एवं पथरदेवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी परवेज आलम ने कहा कि स्व. शाकिर अली ने अपना पूरा जीवन पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों तथा शोषित-वंचित वर्ग के उत्थान और उनके अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनके संघर्ष और विचार आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा हैं।
मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. शाकिर अली पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के सच्चे हितैषी थे और उनका निधन समाजवादी आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति है।
सभा में प्रमुख रूप से अशोक कुशवाहा (प्रदेश उपाध्यक्ष, पिछड़ा प्रकोष्ठ), रामप्यारे यादव (पूर्व चेयरमैन), विजय प्रताप यादव (पूर्व प्रमुख), श्रीमती सुनैना कुशवाहा (राष्ट्रीय सचिव, महिला सभा), चन्द्रभूषण सिंह यादव (पूर्व जिला प्रवक्ता), श्याम बहादुर भारती (जिला उपाध्यक्ष), बांकेलाल यादव (जिला सचिव), मुकुल सिंह (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), डॉ. इस्लाम (प्रदेश सचिव), ओम प्रकाश यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), श्रीमती रंजना भारती, राम अशीष माथुर (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), अशोक शर्मा (प्रदेश सचिव), दूधराज चौरसिया, मंजूर हसन (जिला महासचिव), राजवंशी राजभर, उदय प्रकाश यादव (पूर्व अध्यक्ष, इलाहाबाद विश्वविद्यालय), हुसैन अहमद (पूर्व महासचिव), अब्दुल जब्बार सिद्दीकी (प्रधानाचार्य), रामआधार यादव (जिला सचिव), दिनेश यादव (विधानसभा अध्यक्ष, पिछड़ा प्रकोष्ठ), मान सिंह पटेल (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष), रमेश यादव, पप्पू मणिषी तथा हरेन्द्र यादव (जिला उपाध्यक्ष) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



