NEWSUttar Pradesh
कन्नौज में वार्षिक निरीक्षण: थाना, पुलिस लाइन और शस्त्रागार की जांच, लंबित वाहनों के निस्तारण के निर्देश

- आनंद कुमार
कन्नौज। जनपद कन्नौज के वार्षिक निरीक्षण के दौरान #Digrknr हरीश चंदर ने थाना कोतवाली कन्नौज, ठठिया थाना तथा पुलिस लाइन का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शस्त्रागार, कार्यालय अभिलेखों और व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।

निरीक्षण के समय उन्होंने थानों में खड़े लंबित एवं जप्त वाहनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, शस्त्रों की नियमित जांच और परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निपटारा किया जाए तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता और सतर्कता बनाए रखी जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



