NEWS

कानपुर में ई-रिक्शा/ई-ऑटो के लिए कलर-कोड रूट सिस्टम लागू, 9 मार्च तक जागरूकता अवधि

  • मनीष कुमार

कानपुर नगर। शहर में ई-रिक्शा और ई-ऑटो के सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत शहर को 07 जोन में विभाजित कर कलर-कोड आधारित रूट सिस्टम लागू किया गया है। अब सभी ई-रिक्शा और ई-ऑटो अपने पंजीकृत थाना क्षेत्र में ही संचालित होंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 09 मार्च 2026 तक जागरूकता अवधि रहेगी, इस दौरान किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। सभी चालकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने वाहनों की फिटनेस और बीमा अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें।

नई व्यवस्था के तहत हर वाहन पर क्यूआर कोड अनिवार्य किया गया है, जिसे स्कैन कर वाहन का पूरा विवरण प्राप्त किया जा सकेगा। यह कदम सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यात्रा के दौरान वाहन पर अंकित क्यूआर कोड अवश्य स्कैन करें। किसी भी घटना या दुर्घटना की स्थिति में क्यूआर कोड के माध्यम से संबंधित वाहन की पहचान कर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

Related Articles

Back to top button