NEWS

शहीद शुभम द्विवेदी की स्मृति में रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद शुभम द्विवेदी की पावन स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित इस शिविर में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर में कई रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिभागियों ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि उन वीर सैनिकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, जो देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर देते हैं। “रक्तदान जीवनदान है” की भावना के साथ लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर संस्था शिरोज़ शक्ति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रमुख रूप से दीपिका श्रीवास्तव, शिवांगी द्विवेदी, खुशबू सिंह, अभिनव माथुर और अनुराग श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

कार्यक्रम के दौरान शहीद की धर्मपत्नी आशन्या के साहस और धैर्य को भी नमन किया गया। उपस्थित जनों ने उन्हें महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल बताया।

अंत में सभी ने “शहीद अमर रहें” और “जय हिन्द” के उद्घोष के साथ शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Related Articles

Back to top button