NEWSUttar Pradesh

जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात में चुनाव प्रक्रिया तेज, कार्यभार निर्वाचन समिति को सौंपा

  • विवेक शर्मा

कानपुर देहात। जिला बार एसोसिएशन, कानपुर देहात की चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और महामंत्री घनश्याम सिंह राठौर ने संस्था की ओर से निर्वाचन संबंधी समस्त कार्यभार औपचारिक रूप से निर्वाचन समिति के अध्यक्ष सम्पत लाल यादव को सौंप दिया।

अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने बताया कि “एक बार, एक मत” सिद्धांत के आधार पर पात्र सदस्यों की अंतिम मतदाता सूची तैयार कर अध्यक्ष और महामंत्री की देखरेख में समिति को सुपुर्द की गई है। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया उच्चतम न्यायालय, इलाहाबाद उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ तथा उत्तर प्रदेश विधिज्ञ परिषद के निर्देशों और आदेशों के अनुपालन में संपन्न की गई है।

मुलायम सिंह यादव और घनश्याम सिंह राठौर ने इसे बार की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए निर्वाचन समिति से उपविधियों के अनुरूप शीघ्र चुनाव कार्यक्रम घोषित करने का अनुरोध किया।

निर्वाचन समिति अध्यक्ष सम्पत लाल यादव तथा समिति सदस्य रमेश चंद्र सिंह गौर और रवि शंकर वर्मा ने आश्वस्त किया कि चुनाव तिथियां जल्द घोषित कर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से संगठन की एकता, अनुशासन और प्रतिष्ठा बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर राजेन्द्र गुप्ता ‘बापू’, राजेन्द्र कुमार द्विवेदी, शिव गिरजा शंकर पाल, योगेंद्र सिंह, शमशाद खान, सुलेखा, सर्वेन्द्र सिंह, विश्वनाथ सिंह, रामकुमार कमलवंशी, जितेंद्र बाबू, जय सिंह, संजय यादव, रवींद्र सिंह, राहुल कुमार सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button