NEWS

जालौन एसपी ने पुलिस लाइन उरई में परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण

  • आलोक कुमार

जालौन। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन उरई में शुक्रवार परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की पीटी व परेड का निरीक्षण कर उन्हें अनुशासन और नियमों के पालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों की बैरक, मैस तथा पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस कर्मचारियों का अर्दली रूम आयोजित कर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

Related Articles

Back to top button