HomeNEWSमिशन शक्ति फेज-05: छात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता की दी...

मिशन शक्ति फेज-05: छात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता की दी गई जानकारी

  • विशाल कुमार

उन्नाव। मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के अंतर्गत महिला थाना की मिशन शक्ति टीम द्वारा भ्रमण के दौरान छात्राओं को जागरूक किया गया। टीम ने नारी सशक्तिकरण, शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, साइबर अपराध से बचाव तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से साझा कीं।

इस दौरान छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी प्रोफाइल और साइबर बुलिंग जैसी घटनाओं से सतर्क रहने के उपाय बताए गए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस हेल्पलाइन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना है, जिसके तहत ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments