- विवेक कुमार
कानपुर देहात। कलेक्ट्रेट स्थित सभागार कक्ष में जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने संयुक्त रूप से अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की।
बैठक में लंबित मुकदमों की प्रगति, साक्ष्य प्रस्तुतिकरण, गवाहों की उपस्थिति तथा अभियोजन की गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित कर समयबद्ध निस्तारण कराया जाए।
डीएम और एसपी ने स्पष्ट किया कि अभियोजन कार्यों में समन्वय और सतत मॉनिटरिंग से ही अपराधियों को सजा दिलाने की प्रक्रिया मजबूत होगी, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।


