NEWSUttar Pradesh

लखनऊ में राज भवन कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का शुभारंभ

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आज राज भवन कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कंपनी की प्रगति के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर जी, दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम जी तथा राज भवन कंस्ट्रक्शन के सीएमडी रोहित कुमार रॉय जी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेताअजय पाल जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष अमरजीत मिश्रा जी, वरिष्ठ पत्रकार विनोद मिश्रा जी और वरिष्ठ पत्रकार अजय दुबे जी सहित अन्य गणमान्यजन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

नए कार्यालय के शुभारंभ पर अतिथियों ने कंपनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Back to top button