NEWSUttar Pradesh

कानपुर: पुलिस की सख्त निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से निकली शोभायात्राएं

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। होली पर्व के मद्देनज़र 4 मार्च 2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस. एम. कासिम आबिदी स्वयं थाना रावतपुर क्षेत्र स्थित रामलला मंदिर परिसर पहुंचे और वहां से निकलने वाली शोभायात्राओं की निगरानी की। उनकी मौजूदगी में शोभायात्राएं शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गईं।

इस दौरान पुलिस उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की प्रभावी निगरानी और बेहतर प्रबंधन के चलते पूरे क्षेत्र में शोभायात्राएं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुईं। वहीं, पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने क्षेत्रवासियों और कानपुर के नागरिकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की।

Related Articles

Back to top button