NEWSUttar Pradesh

DM ने तहसील घाटमपुर कार्यालय का किया निरीक्षण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के दिए निर्देश

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को तहसील घाटमपुर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखागार, कानूनगो रजिस्ट्रार कार्यालय सहित विभिन्न कक्षों और पटलों का जायजा लिया तथा अभिलेखों के रख-रखाव और कार्यालयीन कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि सभी रजिस्टर और अभिलेख समय-समय पर अद्यतन रखे जाएं। उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिए कि कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। साथ ही उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियमित निरीक्षण और अनुश्रवण बनाए रखने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button