BundelkhandNEWS

आईआईएमए झांसी विमेंस फोरम ने महिला दिवस पर आयोजित की संगोष्ठी, महिला चिकित्सकों का हुआ सम्मान

  • अमन कुमार

झांसी। इण्डियन इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (आईआईएमए) झांसी विमेंस फोरम की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी एवं विचार-संवाद कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विमेंस फोरम की अध्यक्ष डॉ. बृशाली यादव ने की।

कार्यक्रम के दौरान आईआईएमए झांसी विमेंस फोरम की सत्र 2025–26 की अंतिम बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें सचिव डॉ. मोनिका मिश्रा ने पूरे वर्ष में फोरम द्वारा किए गए सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्यों की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की।

संगोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए आईआईएमए झांसी की उपाध्यक्ष डॉ. नीलम आनन्द ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से मलिन बस्तियों में रहने वाली महिलाओं के लिए नए सत्र में लगातार नि:शुल्क जागरूकता शिविर आयोजित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डॉ. स्वपना श्रीवास्तव ने सभी महिला चिकित्सकों को उनके व्यक्तित्व और कार्यों के आधार पर विभिन्न रोचक टाइटल देकर सम्मानित किया। इसमें डॉ. नीलम आनन्द को “इंस्पिरेशन पर्सनालिटी”, डॉ. बृशाली यादव को “मिस ऑलवेज राइट”, डॉ. मोनिका मिश्रा को “क्वीन ऑफ मल्टीटास्किंग” और डॉ. रजनी अग्रवाल को “मिस ब्यूटी विद ब्रेन” का टाइटल दिया गया।

इसके अलावा डॉ. मनीषा वर्मा को “मिस लाफिंग स्टॉक”, डॉ. नीतू सोनी को “मिस एनर्जी बूस्टर”, डॉ. सुनयना उपाध्याय को “मिस परफेक्शनिस्ट”, डॉ. स्वाति श्रीवास्तव को “योग सुंदरी”, डॉ. स्वपना श्रीवास्तव को “प्रेरक वक्ता” और डॉ. पूनम आर्या को “मिस एंटरटेनमेंट” की उपाधि से नवाजा गया।

इसी क्रम में डॉ. अनुभूति मोदी को “मिस दबंग”, डॉ. रीमा सोनकर को “मिस फुल ऑफ एनर्जी”, डॉ. तसनीम कौसर को “ब्यूटी विदाउट मेकअप”, डॉ. अनुप्रिया जैन को “ब्यूटीफुल वॉयस एंड ग्रेस क्वीन स्माइल”, डॉ. सरोज श्रीवास को “ब्यूटी विथ श्याई” और डॉ. रंजना वर्मा को “मिस हैप्पीनेस डिस्ट्रीब्यूटर” का टाइटल प्रदान किया गया।

साथ ही डॉ. डिम्पल अग्रवाल को “मिस चार्मिंग पर्सनालिटी”, डॉ. ज्योति रायकवार को “क्वीन ऑफ एक्सप्रेशन”, डॉ. क्रांति वर्मा को “मिस सनशाइन स्माइल”, डॉ. रश्मि बघेल को “मिस पॉजिटिव एनर्जी”, डॉ. आनंदिता सचान को “ईद का चांद”, डॉ. नीलम कुशवाहा को “मिस हिडेन जेम”, डॉ. कमलेश शिवहरे को “रूप की रानी”, डॉ. राखी सेठ को “क्वीन ऑफ सिम्पलिसिटी” और डॉ. रुचि गुप्ता को “मिस डायनामाइट” की उपाधि दी गई।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. स्वाति श्रीवास्तव ने सभी महिला चिकित्सकों को उपहार स्वरूप पौधे भेंट किए। इसके बाद सभी ने फिल्मी गीतों की धुन पर सामूहिक नृत्य कर महिला दिवस का उत्सव मनाया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोनिका मिश्रा ने किया, जबकि अंत में डॉ. नीतू सोनी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button