NEWSUttar Pradesh

महिला दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य आयोजन, एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में एसपी कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नारी शक्ति के सम्मान और महिला सशक्तिकरण को लेकर कई प्रेरक गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में नन्हीं बेटियों के लिए जूडो आत्मरक्षा कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। साथ ही महिलाओं के बीच मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताएं भी कराई गईं, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को स्टील की बोतलें वितरित की गईं और ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम के माध्यम से महिला पुलिसकर्मियों ने अपने अनुभव और प्रेरक कहानियां साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों और उपस्थित लोगों ने महिलाओं की शक्ति, साहस और योगदान को सम्मान देने का संदेश दिया। आयोजन का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

Related Articles

Back to top button