NEWSUttar Pradesh

गंगोत्री विहार में होली मिलन समारोह, मेयर सुषमा खर्कवाल ने क्षेत्रवासियों संग साझा की खुशियां

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। छोटा भरवारा, गोमती नगर विस्तार स्थित गंगोत्री विहार फेज-1 जनकल्याण एवं योगा समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और क्षेत्रवासियों के साथ रंगों के इस पावन पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर मेयर ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और सकारात्मकता की कामना की।

कार्यक्रम में पार्षद सौरभ सिंह ‘मोनू’, समिति के अध्यक्ष संजय बहादुर सिंह, महासचिव कमल सिंह नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामजस पाण्डेय, के. एस. रावत, सचिव जगत सिंह कार्की, संरक्षक श्रीनिवास प्रसाद, कमल सेन, उपाध्यक्ष कैप्टन बी.एल. सिंह, संयुक्त सचिव विजय कुमार द्विवेदी, संगठन सचिव विनोद पाल, प्रो. रीना सिंह, रीता यादव, दमयंती नेगी सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उत्साह के साथ रंगों का यह पर्व मनाया।

Related Articles

Back to top button