NEWSUttar Pradesh

श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर के 77वें वार्षिक कार्यक्रम में शामिल हुए विजय कपूर, अमृत स्मृति पधरावनी महोत्सव में किया पूजन-अर्चन

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। गोविन्द नगर स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर के 77वें वार्षिक कार्यक्रम के अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी धर्मसभा की ओर से ‘अमृत स्मृति पधरावनी महोत्सव’ का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर विजय कपूर ने कार्यक्रम में श्रद्धा एवं भक्ति-भाव के साथ उपस्थित होकर पूजन-अर्चन किया और प्रभु के दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किए।

कार्यक्रम के दौरान गुरूजनों की ‘अमृत वाणी’ सुनने का अवसर भी मिला, जिससे उपस्थित श्रद्धालुओं का मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। विजय कपूर ने इस भव्य आयोजन के लिए धर्मसभा के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को साधुवाद एवं शुभकामनाएं दीं।

आयोजन के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में विजय कपूर ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया। उन्होंने इसे एक अद्भुत और आध्यात्मिक अनुभव बताया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रवेश मदान, पंकज गिरधर, अनिल अरोड़ा, कमल जुनेजा, मानिक सलूजा, राजेश धूड़िया, मनन सलूजा, सागर मोंगा, सलोनी धूड़िया, ईश भगत, अनिल गिलोत्रा, पंकज भगत, सतीश सलूजा, अनिल सुखीजा, संजय प्रणामी, राघव भगत सहित कई गणमान्य भक्त उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button