NEWSUttar Pradesh

आवास पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि “जनसेवा मेरा संकल्प है” और मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना है। उन्होंने कहा कि जनता के दुखों को दूर करना और उनके हित में कार्य करना उनका परम कर्तव्य है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे, जिनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button