लखनऊ में होली मिलन समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, दीं शुभकामनाएं

- शालिनी शर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लखनऊ में ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सहभागिता कर लोगों को स्नेह, हर्ष और सामाजिक सद्भाव के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सौहार्द और आपसी संबंधों को और मजबूती मिलती है।
कार्यक्रम में दैनिक जागरण के राज्य प्रमुख आशुतोष शुक्ल, भूतनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवेश गुप्ता, राष्ट्रीय सनातन संस्था के संस्थापक दिनेश खरे, इंद्र कुमार सावलानी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री दीपक पाठक, शिव सोनकर अवस्थी, हरिश्चंद्र, आलोक तिवारी सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए उत्साह और उल्लास के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।



