NEWSUttar Pradesh

मेंहदावल में पीडीए जन चौपाल का आयोजन, सपा नेताओं ने गिनाईं अखिलेश सरकार की उपलब्धियां

  • दिवाकर गुप्ता

संतकबीर नगर। जनपद के विधानसभा क्षेत्र 312 मेंहदावल स्थित गोपेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया पाठक के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन पर भी विशेष ध्यान दिया।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और सर्वांगीण विकास की नीति पर कार्य करती रही है तथा पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, वरिष्ठ नेता केडी यादव, मोहम्मद अहमद, इशाक अंसारी, आलोक यादव सोनू, राहुल यादव बादल, पूर्व प्रत्याशी सुबोध यादव, विनोद यादव, बबलू यादव भंडारी, लाल बहादुर यादव, मालती यादव, सकुंतला यादव, बबिता यादव, अनीता द्विवेदी, मनीषा पासवान, अंजू चौहान, ऋषि राज यादव, रमाकांत यादव, राधेश्याम यादव, अवधेश यादव, हरिराम यादव, मोनू पाठक, रियाज अहमद, ओमकार यादव, धर्मेंद्र यादव, अर्जुन यादव, विंदा सैनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button