NEWSUttar Pradesh

सिख प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, आनंद विवाह रजिस्ट्रेशन नियमावली-2026 पर जताया आभार

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख की अध्यक्षता में सिख प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कैबिनेट द्वारा “आनंद विवाह रजिस्ट्रेशन नियमावली-2026 (आनंद कारज)” को स्वीकृति प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद और बधाई दी।

भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सिख, बौद्ध, जैन और पारसी जैसे अल्पसंख्यक समुदायों के युवाओं के लिए आईएएस और पीसीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सरकारी स्तर पर विशेष कोचिंग व्यवस्था शुरू करने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने पीलीभीत, बहराइच और लखीमपुर खीरी जिलों में कथित जबरन धर्मांतरण के मामलों को भी मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया, जिस पर मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने 1984 के एंटी-सिख दंगों में कानपुर में शहीद हुए 127 लोगों की स्मृति में बनाए जा रहे स्मारक स्तंभ की प्रगति की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। यह स्मारक कानपुर के विधायक सुरेंद्र मैथानी के सहयोग से बनाया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्मारक के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने जल्द ही शहीद चौक को समाज को समर्पित करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button