नजीराबाद में गैस सिलेंडर की किल्लत की अफवाह निकली गलत, पुलिस ने कराया सुचारु वितरण

जेके मंदिर चौकी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नहीं मिली किसी प्रकार की कमी या अव्यवस्था
- ऋषभ कुमार
कानपुर नगर। थाना नजीराबाद क्षेत्र के अंतर्गत चौकी जेके मंदिर इलाके में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत और वितरण में अनियमितता की फैल रही अफवाहों के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया।
सूचना मिलने पर सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर तथा प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उपभोक्ताओं को नियमानुसार लाइन में लगवाकर गैस सिलेंडरों का वितरण सुचारु रूप से कराया गया।

निरीक्षण के दौरान कहीं भी गैस की कमी या अव्यवस्था की स्थिति नहीं पाई गई और मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि गैस सिलेंडर की किल्लत से संबंधित किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही ऐसी अफवाहें फैलाएं।
प्रशासन ने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या या अनावश्यक देरी का सामना करना पड़ता है, तो वह संबंधित गैस एजेंसी अथवा प्रशासन से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकता है।
साथ ही उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गैस कंपनियों के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं—
भारत गैस (Bharat Gas): 1800-22-4344
इंडेन गैस (Indane Gas): 1800-2333-555
एचपी गैस (HP Gas): 1800-2333-555



