NEWSUttar Pradesh

लोकबंधु अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचीं अपर्णा बिष्ट यादव, नवजात बेटियों के अभिभावकों को बांटी बेबी किट

कन्या सुमंगला योजना से जुड़ने और बेटियों के बेहतर पोषण-लालन-पालन पर दिया जोर

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। राज्य महिला आयोग की अध्यक्षअपर्णा बिष्ट यादव ने लखनऊ स्थित लोकबंधु हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में जन्मी नवजात बच्चियों के अभिभावकों से मुलाकात कर उन्हें बेबी किट वितरित की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिभावकों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और बेटियों के बेहतर पोषण तथा उनके समुचित लालन-पालन पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कन्या हमारे समाज और जीवन की आधारशिला है, जो सृष्टि के निरंतर प्रवाह को आगे बढ़ाती है। इसलिए उनका उत्तम पोषण, शिक्षा और संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने समाज से बेटियों को समान अवसर देने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करने की भी अपील की।

Related Articles

Back to top button